अग्नि पीड़ित परिवार को मिली सहायता

अग्नि पीड़ित परिवार को मिली सहायता

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

अग्नि पीडित परिवार को समाजसेवी विभूति साहू ने की मदद। 
ज्ञात हो कि तालचेर प्रखंड़ के धरमपुर ग्राम निवासी बृंदावन बेहरा के घर में किसी कारणवश आग लगने से पूरा घर समान सहित जल गया था।इस खबर को "साराँश दैनिक"में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। 
जब इस बात की खबर समाजसेवी विभूति साहू को लगी तो उन्होने पीडित परिवार के लिए सहायता का हाथ बढाया इनके साथ साथ धरमपुर ग्राम सभापति बछिया महापात्र, सुशांत प्रधान, राजीव दास, सुनिल पटनायक, राजकिशोर भुतिया, चंदन बासू आदि लोगो ने भी पीडित परिवार को सूखा भोजन, वस्त्र ,प्लास्टिक तिरपाल देकर सहायता की।