अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और उन्हें बताया गया कि अग्निशमन विभाग किस प्रकार आधुनिक उपकरणों की मदद से दुर्घटनाओं, घटनाओं और आपदाओं से निपट सकता है और जान-माल को सुरक्षित रख सकता है। उन्हें अग्निशमन विभाग में आधुनिक उपकरणों के उपयोग और युद्धकालीन परिस्थितियों में आपातकालीन सेवाओं के प्रावधान के बारे में जागरूक किया गया।





