अंबरदास जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या।
रामकोट स्थित प्राचीन रामकचहरी मंदिर में बुधवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या के शुभ अवसर पर मंदिर के पूर्वाचार्य ओ अंबरदास जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वर्तमान पीठाधीश्वर महंत शशिकांत दास महाराज के संयोजन में हुआ।
इस अवसर पर अयोध्या के कोने-कोने से संत-महंत पधारे और पूज्य अंबरदास जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की। संतों ने उनके तपस्वी जीवन, सेवा और सिद्धियों को याद करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया। संतों ने बताया कि अंबरदास जी ने अपने तप, सेवा और साधना से इस तीर्थस्थल को जीवंत किया और उनका सेवा भाव सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए प्रेरणा बना।
महंत शशिकांत दास महाराज ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बताया कि यही वह स्थान है जहां प्रभु श्रीराम की कचहरी लगती थी और वे यहीं से न्याय प्रदान करते थे। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम पूज्य अंबरदास जी की पुण्यतिथि पर इस पुण्यभूमि में उपस्थित हो पा रहे हैं।
सभा में पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास महाराज द्वारा संत-महंतों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर देशभर से अनेक प्रतिष्ठित संत-महंत उपस्थित रहे,
जिनमें प्रमुख हैं: जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य,श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास,जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण,बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास,बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण,श्रीराम आश्रम के महंत जयरामदास,हनुमत निवास पीठ के महंत मिथिलेश नंदिनी शरण,दंत धवन कुंड के महंत विवेक आचारी,श्री रंग महल के महंत रामशरण दास,हनुमानगढ़ी के महंत रामकुमार दास,तुलसी छावनी के महंत जनार्दन दास,डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास,मधुकरिया संत एम.बी. दास आदि संत विशिष्टजन मौजूद है।





