हाथी के हमले से 56 वर्षीय बृद्ध की मौत
बिसरा प्रखंड के ठेठेईपोष ग्राम पंचायत अंतर्गत आनेवाले सुकडा़ गांव निवासी 56 वर्षीय आनंद प्रकाश खडिया आज एक जंगली हाथी के हमले का शिकार हो गया।
घटना स्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार आज प्रातः पांच बजे एक जंगली हाथी ने आनंद प्रकाश खडिया पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना स्थल पर वन विभाग अधिकारी पहुँच कर आगे की कार्यवाही करने में जुटे हुए है।





