हब्बाडब्बा संचालक गिरफ्तार लाखों की नगदी जब्त

हब्बा डब्बा खेल पर राउरकेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, लाखो रूपये की नकदी जब्त की है।  प्राप्त सूचना के अनुसार राउरकेला के लुआकेरा स्थित कांसारी बस्ती में चल रहे अवैध हब्बा डब्बा, जुआ खेल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की और लाखों रुपये की नकदी जब्त की है। छापेमारी के दौरान कथित किंग पिन। दिलीप कांसारी सहित, टीम के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी स्थानीय थाना अध्यक्ष और  मंडलीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया। इस छापामारी में पुलिस  ने बड़ी संख्या में घटना स्थल पर दबिश दी। छापामारी के दौरान,पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नकदी और खेल संचालन से जुड़े अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध जुआ और हब्बा,डब्बा, गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में पूछताछ जारी है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।