हाथी के उपद्रव से परेशान ग्रामीण

हाथी के उपद्रव से परेशान ग्रामीण

अनुराग आचार्य (संवाददाता) 

तालचर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले कंकीली पंचायत में एक जंगली दंता हाथी के उपद्रव से स्थानीय लोग भयभीत है।यह हाथी पिछले तीन दिनो से पंचायत के लोगो को मारता दौडा़ता था, हाथी के इस तरह उपद्रव मचाने के दौरान नकुल महान्ती नामक व्यक्ति हाथी के पहुँच में आ गया था, नकुल किसी तरह हाथी के चंगुल से बचकर भाग निकलने में सफल रहा पर वह हाथी के पहुँच में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से अंचल में सनसनी फैल गई है।

जंगली क्षेत्र से यह दंता हाथी ब्राह्मणी नदी के रास्ते कंकीली पंचायत में प्रवेश कर अंचल के घरो,फसलो,बृक्ष आदि को नुकसान पहुँचाया है। इस हाथी को ग्रामांचल के लोगो द्वारा खदेड़ने के क्रम में नकुल महान्ती हाथी के आगे आ गया जिससे हाथी की मार खाकर वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उस हाथी को जंगल में खदेड़ने का काफी प्रयास किया पर वन विभाग के कर्मचारीयो को अभी तक सफलता नही मिली है।