सेक्टर 14 में मिला युवक का शव
राउरकेला: सेक्टर 15 थाना अंतर्गत आनेवाले सेक्टर 14 स्थित पशु चिकित्सालय एवं गोशाला के पास आज एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शांति नगर निवासी महावीर साहू (40) के रूप में हुई है। मृतक की माँ सुमित्रा साहू के अनुसार, महावीर को दौरे पड़ते थे। वह कल रात घर नहीं लौटा। आज उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर लिया है और जाँच कर रही है।





