सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

रेलनगरी बंडामुंडा में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। 

रेलवे नगरी बंडामुंडा सेक्टर बी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत नन्हें विद्यार्थीयों ने राधा-कृष्ण के भेष में विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। 

कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी दलाई के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय परिसर से होते हुए बारीक शिव मंदिर तक नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण में बच्चों के साथ शिक्षक और अभिभावक झूमते-गाते हुए शामिल हुए। इसके बाद, आगे की कार्यक्रम का उद्घाटन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर किया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी दलई, मुख्य अतिथि,एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और नृत्य-संगीत का आयोजन किया गया था, जिसमें मटका फोड़ प्रतियोगिता और राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। बच्चों ने भगवान कृष्ण की भक्ति पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। छोटे शिशुओं ने कृष्ण के स्मरण में नृत्य किया, जबकि कक्षा 9 की बालिकाओं ने ढोलिडा गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। मटका फोड़ प्रतियोगिता भी बेहद रोमांचक रही।

अंत में अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक अभिभावक एवं अन्य लोग शामिल होकर, कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई के वक्त अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।