सरकार का अंग बनने जा रहे उम्मीदवारो ने की सरकारी अदेशो की अवमानना

सरकार का अंग बनने जा रहे उम्मीदवारो ने की सरकारी अदेशो की अवमानना

अनुराग आचार्य (व्योरो चीफ : तालचर)

कोविड़ नियमो को ताक पर रख कर उम्मीदवारो ने किया नामांकन पंचायत चुनाव के लिए नामांक प्रक्रिया में उम्मीदवारो द्वारा नामाकंन किया जा रहा है। चुनाव के मौसम में उम्मीदवारो का नामांकन किया जाना सामान्य बात है, पर सरकार का अंग बनने जा रहे सरपंच, समिति, जिला परिषद् जैसे जिम्मेदार पद के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवार ही सरकारी नियमो की अवमानना करे यह असमान्य बात है। ऐसा ही नजारा इन दिनों देखा जा रहा है। 
नामांकन करने आए उम्मीदवार अपना दम दिखाने के चक्कर में समर्थको की जबरदस्त भीड़ जुटा रहे है ,सभी प्रत्यासियो के समर्थको एक साथ उप-जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और प्रखंड कार्यालय के सामने इकट्ठा होने से भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है।
इन लोगो में से ज्यादातर लोग बिना मास्क के देखे गए, सेनिटाइजर तो दूर की कौडी़ हो गई, शारीरिक दूरता की नियमो को भी ताक पर रख दिया गया। 

ऐसे समय में जब कोरोना की तिसरी लहर के साथ ओमिक्रोन के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है,राज्य और केंद्र दोनों सरकारों ने कोविड की तीसरी लहर और ओमिक्राइन के लिए सख्त नियम बनाए हैं।
और सरकार ने लोगों से नियमो का पालन करने के लिए आदेश जारी किए है। 
लोगो को विभिन्न मीडिया के माध्यम से कोविड़ नियमो का पालन करने की अपील की जा रही है ऐसे समय में सरकार का अंग बनने जा रहे ग्रामपंचायत उम्मीदवारो से सत्ता पाने के बाद क्या उम्मीद की जा सकती है।