सात वर्षीय बालक ने बनाया रिकार्ड
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ-अंगुल )
सात वर्षीय बालक को मिला इंडिया बुक आँफ रिकार्ड में स्थान।अंगुल जीला के तालचर का एक सात बर्षीय बालक ने 100 से एक तक की उल्टी गिनती मात्र 33 सेकेण्ड में बोल कर एक नया रिकार्ड बनाया। इस बालक का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड 2022 में दर्ज किया गया।
बालक के इस उपलब्धि से तालचर शहर में हर्ष का माहौल है। यह अद्भुत बालक भगवत गीता का बीस श्लोक बिना अटके गा लेता है, इतना ही नही इस बालक को 196 देशो की राजधानी के नाम बखुबी याद है,और अपने हाथो से सुंदर चित्रांकन कर लोगो को आश्चर्यचकित कर देता है,
यह बालक भविष्य में जिलापाल बनने की चाहत रखता है।
उसके पिता की नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के निकट अपनी औषधालय है, और माँ गृहणी है। अपने पिता जितेन कुमार महान्ती और माता रोहना महान्ति की एकलौती संतान यह बालक इसी तरह आश्चर्यजनक उपलब्धियां हासिल करता रहा तो आगामी दिनों में गिनिजबुक आँफ वल्ड़ रिकार्ड में अपना दर्ज करवा अवश्य करा सकता है।





