साईं युवा क्लब ने कि लोंगों के आक्सीजन स्तर कि जांच
प्रमिला तंती ( संवाददाता )
राउरकेला : कोरोना के समय लोंगों के शरीर में आक्सीजन स्तर का सही रहना अति अवश्यक है |इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर अपने आक्सीजन स्तर कि जाँच करते रहना चाहिए | यंहा एक बाधा यह है कि आक्सीजन स्तर कि जाँच के लिए आक्सीमीटर की जरुरत पड़ती है जो मंहगी भी है जिससे इसे खरीद कर अपने घर में रखना हर किसी के बस कि बात नहीं | खास कर बस्ती अंचलों में रहने वाले गरीब तबके के लोंगों के लिए यह दूर कि कौड़ी है ,वैसे भी लॉकडाउन के कारण इन लोंगों कि आर्थिक स्थिति ख़राब चल रही है |
ऐसे में राउरकेला शहर के कुछ समाजसेवी शहर व आस-पास के बस्तीवासीयों में घर-घर जा कर यह सुबिधा उपलब्ध करा रहे है | समाजसेवियों द्वारा किया जा रहा यह कार्य प्रशंसनीय है |
शहर के साईं युवा क्लब के कार्यकर्ता बिस्वजीत राउत, देविका मिश्रा, सालित पति, अरबाज खान, आशीष साहू और शंकर ने क्लब के अध्यक्ष एवं बीजूछात्र जनता दल के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद्र महन्ती (राहुल) के नेतृत्व में आज वार्ड नंबर २६ के बूथ नंबर १६६ में लोंगों के घर घर जा कर उनका आक्सीजन स्तर की जांच कि और कोरोना से सम्बंधित जानकारी दे कर उन्हें जागरूक भी किया |
|
ADVERTISEMENT SULEKHA ( The content writers organization ) A service provider ( content writing and blogging ) for NEWS organizations e.g. News papers,chainals,portals,e-papers,etc. POLITICAL-Speeches and slogans,press releases, Social media contents and page updates. INDUSTRIAL / EDUCATIONAL- Advertising and slogans, Poster designing,magazine article writing. CONTECT- Dr.H.H.Shambhu Chaudhary ( M.J.) Mob,/whatsapp-9337396034, Email-Shambhu@saranshdainik.com |





