शराब के साथ दो गिरफ्तार

शराब के साथ दो गिरफ्तार

अनुराग अचार्यं ( संवाददाता )

तालचर : ओडिशा के अनुगुल जिला अंतर्गत आने वाले कोयलांचल तालचर में आबकारी बिभाग द्वारा देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है | इन दोनों के पास से एक मारुती वैन एवं ३६२ लीटर शराब जब्त किया गया है | 

इस कारवाई में आबकारी निरीक्षक अनीता ओझा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रकाश कुमार दास,सह उपनिरीक्षक संतोष सेनापति,हरिहर परीडा एवं आरक्षी मानस रंजन प्रधान,मनोज कुमार बेहरा;रश्मिता देहुरी और प्रशांत सिंह का प्रमुख योगदान रहा |