शमसान घाट में चला सफाई अभियान

शमसान घाट में चला सफाई अभियान

मनोहरपुर के युवा समाज सेवी संतोष गुप्ता ने स्थानीय शमशान घाट में  श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान।  

मनोहरपुर के कोयल नदी तटपर शमशान घाट का स्थानीय युवा समाज सेवी संतोष गुप्ता उर्फ़ गुडलाल द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, यह सफाई अभियान नववर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है, तथा लगातार दो दिनों से स्थानीय युवावर्ग सफाई अभियान में शामिल होकर शमशान घाट व आस-पास में कूड़े कचरे व घनी झाड़ियों को वहां से हटाया।वहीं युवाओं द्वारा चलाए जा रहे शमशान घाट के साफ सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है,.जिससे अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहें हैं,.वहीं इस अभियान में युवा समाज सेवी संतोष गुप्ता के क़रीबी सहयोगी युवा कार्यकर्ता एवं अन्य युवावर्ग का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।