रेलवे क्रसिंग ना हटाने की मांग

रेलवे क्रसिंग ना हटाने की मांग

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्टेशन के करीब रेलवे क्रॉसिंग को न हटाने की मांग को लेकर पूर्व काउंसलर रमेश सोनी के नेतृत्व में क्रॉसिंग के समक्ष लगभग 3 घंटा धरना प्रदर्शन किया गया उसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को एक ज्ञापन सोपा गया।

आपको बता दे की राजगांगपुर रेलवे क्रॉसिंग से 3 किलोमीटर दूरी पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों को रेलवे क्रॉसिंग हटाने का डर सता रहा है आज राजगांगपुरवशी रेलवे क्रॉसिंग ना हटाई जाए की मांग को लेकर क्रॉसिंग के समक्ष लगभग 3 घंटा धरना प्रदर्शन किया उसके बाद एक विज्ञापन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा गया लोगों का कहना रहा की रेलवे क्रॉसिंग से 3 किलोमीटर दूरी पर ओवर ब्रिज बन रही है किसी तरह की आपातकालीन स्थिति में हम लोगों को अस्पताल जाने या विद्यालय जाने में बच्चों को परेशानी होगी लगभग 30000 हज़ार लोगों को यह परेशानी उठानी पड़ेगी, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए रेलवे क्रॉसिंग को न हटाया जाय अब देखना यह होगा कि लोगों के विरोध के बाद रेलवे प्रशासन क्या निर्णय लेती है फिलहाल इसे न  हटाई जाए इस बात को लेकर शहर में जगह जगह चर्चा हो रही है।