राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा भव्य समारोह में संपन्न हुई
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर में राम दरबार की अभिजीत मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राम दरबार का किया पूजन । प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह 11.25 से 11.40 बजे तक चला रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी प्रथम तल पर राम दरबार बनाया गया है,जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, तीनों भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ राम भक्त हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई है। काशी के पुरोहित जय प्रकाश त्रिपाठी समेत 101 पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई मंत्रोच्चारण के बाद प्रतिमाओं की आंखों पर बंधी पट्टियां खोली गईं और उन्हें आईना दिखाया गया।





