राउरकेला में हुई छठ महोत्सव की शुरूआत

राउरकेला में हुई छठ महोत्सव की शुरूआत

सेंट्रल छठ पूजा कमिटी के द्वारा राउरकेला में पहली बार छठ महोत्सव मनाया गया जिसमें सम्मानित अतिथि के तौर पर गृहिणी पिंकी चतुर्वेदी, लेखिका डा. संजु साहू,अधिवक्ता रेखा गुप्ता,एवं बिहार सांस्कृतिक परिषद के संस्थापक सदस्य बासुदेव यादव, राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ के संस्थापक सदस्य शिव सागर राणा, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं मंच का संचालन संजय झा ने किया, इस अवसर पर सेंट्रल छठ पूजा कमिटी की ओर से होटल सोलेश में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ ओर एक और अतिथि के रूप में राजलक्ष्मी पात्रों भी उपस्थित रहीं। सभी लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वहीं छठ पूजा में सेवा कार्य करने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें बिरमित्रापुर छठ घाट, कलिंग बिहार छठ घाट, कसंर छठ घाट, पदमपुर छठ घाट, झीरपानी छठ घाट, कलुंगा छठ घाट,दयानन्द नगर छठ घाट,विघापति छठ घाट, के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दूत संस्था के संयोजक कृष्णा साहू को आजीवन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहारी युवा मंच के अध्यक्ष ब्रजेश महतो, बिहार सांस्कृतिक परिषद के उप सचिव नीरज चतुर्वेदी,राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ के संस्थापक शिव सागर राणा , माहुरी वैश्य समाज को एवं सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ ओर मोमेंट्स भेंट कर सम्मानित किया गया।

धीरेन म्यूज़िकल ग्रुप के सदस्यों एवं होटेल सोलेश के मालिक सैलेन्द्र महान्ति को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री महान्ति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे होटल का सौभाग्य है छठी मईया का कार्यक्रम और पहली बार छठ महोत्सव हमारे होटल में हो रहा। अमिय कुमार सिंह ने कहा यह एक एतिहासिक पल है कि हम छठ महोत्सव का नींव आज रख रहे हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ेगी। वहीं दयाशंकर पांडे ने सेंट्रल छठ पूजा कमिटी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कहा बहुत ही सुन्दर प्रयास है सभी छठ घाट के सदस्यों को एक मंच पर लाने का। वहीं पत्रकार संजय साहू, उमेश सिंह, को भी सम्मानित किया गया सम्मानित अतिथि डा संजु साहू ने कहा छठ महोत्सव लोक आस्था का महापर्व है,यह हमारी संस्कृति ओर सभ्यता को दर्शाता है। अतिथि पिंकी चतुर्वेदी ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि राउरकेला में पहली बार छठ महोत्सव का आयोजन किया गया है, ओर मुझे अतिथि बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रेखा गुप्ता ने सेंट्रल छठ पूजा कमिटी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने छठ महोत्सव का पालन किया। कृष्णा साहू ने कहा अगर राउरकेला बासियों का सहयोग रहा और छठी मईया की कृपया बनी रही तो 2025 में भव्य छठ महोत्सव मनाया जाएगा आज सेंट्रल छठ पूजा कमिटी ने छठ महोत्सव की नींव रख दी है। ब्रजेश महतो ने सेंट्रल छठ पूजा कमिटी की इस पहल को शुभकामनाएं दी और कहा हम सभी आने वाले दिनों में एक जुट होकर भव्य छठ महोत्सव मनाएंगे। छठ महोत्सव के आयोजन में राघो शर्मा,सचिदानंद शर्मा,होशिहर शर्मा, अशोक पाठक, सतीश सिंह, जीतू राय,रिशि सेवक, का अहम योगदान रहा।