राजगांगपुर में हाथी आने से लोंगों में दहशत
सुंदरगढ़ जिला के सीमेंट नगरी राजगांगपुर के लमलोई में आज सुबह लोगों ने हाथियों के झुंड को जंगल से शहर की ओर आते देख लोगों मैं भय का माहौल बन गया |
ऐसे तो सुंदरगढ़ जिला जंगलों से घिरा है जहां हाथियों के जंगल से शटे रिहाइसी इलाकों में आने कि घटना एक आम बात है | लेकिन आज हाथियों को शहर की ओर आता देख शहरवासियों में भय का माहौल देखा गया | स्थानीय लोंगों द्वारा वन विभाग को इसकी सुचना दी गई,सुचना पाकर वनविभाग के कर्मचारी हाथियों को वापस जंगल की ओर ले गए | अब शहरवासियों का भी हाथियों से सामना करना पड़ रहा है! रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सुबह स्थानीय लोगों ने राजगांगपुर शहर में लिपलोई पोल के पास एक प्रतिबंधित क्षेत्र में हाथियों के झुंड को पेड़ों की पत्तियों से भरी टहनी के साथ प्रवेश करते देखा गया | फिलहाल वन विभाग के टीम हाथियों पर निगरानी रखी है लेकिन शहरवासियों में अभी भी भय बना हुआ है





