योगी सरकार ने गन्ने का मुल्य 30 रूपये बढाई
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक फैसले से आज गन्ना किसानों के चेहरे खिल गए।
किसानों के लिए प्रतिबद्ध सूबे की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गन्ना किसानों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए गन्ना मूल्य में सत्र2025/26 के लिए 30 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है, अगैती प्रजाति की गन्ना किस्में अब पिछले सत्र मे370रू प्रति कुंतल की जगह 400रू प्रति कुंतल बिकेंगी। वहीं सामान्य किस्म की गन्ना प्रजाति390रूपये में बिकेगी वहीं जो गन्ना रिजेक्ट की श्रेणी में हैं वह 375रूपये में खरीदा जायेगा।इस बढ़ोतरी से जहां किसान खुस नजर आ रहें हैं वहीं किसान संगठन का कहना है कि यह किमत लागत के अनूरूप और बढ़ती मंहगाई के हिसाब से कम है।इसे कम-से-कम साढ़े चार सौ होना चाहिए था।खैर आम किसान इसे दिवाली गिफ्ट मानकर सरकार को धन्यवाद दे रहा है। वहीं विपक्षी पार्टियां प्रदेश सरकार की इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देख रहे है।





