मौसम की मार का असर सीआरपीएफ के नवीन कैंप पर

मौसम की मार का असर सीआरपीएफ के नवीन कैंप पर

नितिन सिन्हा (संपादक : खबरसार) 

बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि से जवानों के कैंप में घुसा पानी,हुआ बड़ा नुकसान।

सुकमा...दिनॉक 18/मार्च/2023 की शाम लगभग 19.30 बजे 165 बटालियन के सी0आर0पी0एफ0 के नवीन कैम्प जिनमें कुन्देर,बेदरे 
थाना जगरगुण्डा सुकमा में तेज बारिश और तूफान के साथ हुई ओला वृष्टि के कारण जवानों के रहने वाले टेन्ट मे पानी घुस गया तथा मैस स्टोंर में रखे खाने के समान तथा अन्य सरकारी सम्पतियों को काफी नुकसान पहुचा है।

मौके पर उपस्थित कमांडेंट धर्मेंन्द्र कुमार झा एवं द्वितीय कमान अधिकारी धन सिंह बिष्ट के द्वारा क्षतिग्रस्त हुए टेन्टों का मुआयना किया गया तथा जान माल व संपति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आप दोनो के निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त संपति के नुकसान का आंकलन किया गया। फिर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। 

अंततः कमाण्डेंट महोदय के द्वारा संबंधित अधिकारियों से मिलकर जवानों के लिए सभी आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।