मेडिकल कालेज में सेवा आरंभ ना होने पर हो सकती है अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकाबंदी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर मेडिकल कॉलेज के मामले में 16 व्यक्तियों पर मिथ्या आरोप लगाकर जेल भेजने की घटना को लेकर तालचेर मेडिकल कालेज कार्यनुष्ठान कमिटी द्वारा कला दिवस पालन किया गया।
तालचेर सरकारी मेडिकल कॉलेज कार्यनुष्ठान कमेटी ने समिति के संयुक्त अध्यक्ष प्रह्लाद चंद्र साहू की अध्यक्षता में तालचेर उपजिलापाल कार्यालय प्रांगण में शहीद स्तंभ के सामने मेडिकल कॉलेज के लिए जेल में एक वर्ष सजा काटने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
4 जुलाई 2022 को मीमसर को सरकार द्वारा चलाने के लिए आंदोलन किया जा रहा था, इन आंदोलन कारीयो के बीच से 16 आंदोलनकारियों को झूठे आरोप में जेल भेज दिया गया। आज कला दिवस पर यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार 1 अक्टूबर 2023 से मेडिकल कालेज में मरीजों की देखभाल शुरू नहीं करवाती है, तो 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन तालचेर मेडिकल कॉलेज के लिए, तालचेर को 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा और अनिश्चित काल के लिए आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
इस काला दिवस पर समिति में तालचेर के पूर्व महापौर केशव झामटिया, प्रेमानंद मोहंती, गगन दास, सुकांत दास, चैतन्य प्रधान, शोवागिनी दास, कैलास साहू, रंजीत महापात्र, अभय मणि, संजीव नाइक, विजय मिश्रा, नरेन सिंह, प्रफुल्ल नाइक शामिल हैं।





