मुख्यमंत्री ने की हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में 'घर पर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, 9 से 17 अगस्त तक हर जगह फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज।पवित्र अगस्त क्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में ऐतिहासिक 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर उन्होंने साढ़े चार करोड़ ओडिशावासियों से 9 से 17 अगस्त तक राज्य के हर गांव, पंचायत, शहर, घर, स्कूल और कार्यालय में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।इस अवसर पर एक रंगारंग मार्च का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया, जबकि ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से आए सांस्कृतिक समूहों ने अपने पारंपरिक लोक नृत्य और कलाओं का प्रदर्शन किया।





