मुख्यमंत्री के दौरे से असंतुष्ट भाजपा

मुख्यमंत्री के दौरे से असंतुष्ट भाजपा

राउरकेला में जिला खनिज कोष से निर्मित विश्व हाकी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में ट्रस्टीयो और बिपक्ष की पार्टी भाजपा नेता तथा कार्यकर्ताओ के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा नेताओ में रोष देखा जा रहा है। 
भाजपा विधायक शंकर ओराम ने  पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलनी में पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि जिला खनिज कोष से निर्मित विश्व स्तरीय हाकी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में सत्तासीन दल बीजद ने अपनी वाहवाही लूटने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। उन्होने जिला खनिज कोष ट्रस्टी को भी दरकिनार कर दिया। 
हमारी उपेक्षा किए जाने के बावजूद हमने यह सोच कर कि राउरकेला विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनाने जा रहा है हमने विश्वकप हाकी के आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया। 


परंतु आज जिस तरह से भाजपा पार्टी और जिला खनिज कोष के ट्रस्टी को अपमानित किया गया यह निंदनीय है। 
आज स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कही भी जिला खनिज कोष, या केन्द्र सरकार के योगदान का जिक्र नही किया गया। इतना तक की छोटे से छोटे कार्य जैसे हजारो, लाखो की लागत से बनने वाले सड़क, नाला  नाली, आदी के निर्माण स्थल में लागत और निर्माण संस्था संबंधी फलग लगाने वाली राज्य सरकार, एक सौ छियालीस करोड़ के परियोजना के लिए कोई फलक नही लगाई गई। 
विधायक शंकर ओराम ने आगे कहा कि यह परियोजना बीजद की नीजी नही है, यह स्टेडियम जिला खनिज कोष से निर्मित किया गया है, जिसकी निर्माण संबंधी, फलक लगाया जाना चाहिए था, ट्रस्टी को इसकी विस्तृत जानकारी मिलने चाहिए थी पर सत्ताधारी दल द्वारा ऐसा कुछ नही किया जाना इस बात की ओर इसारा कर रहा है कि इसका पूरा श्रेय बीजद स्वयं लेना चाहती है।
उद्घाटन समारोह में भी भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई।इसका उत्तर समयानुसार दिया जायगा।

जमसेरा के वार्ड सदस्य ने भी स्टेडियम प्रबंधन के कार्य से असंतोष जताया।