महामहिम राष्ट्रपति का राउरकेला आगमन

महामहिम राष्ट्रपति आज राउरकेला में बिभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया ,शिलान्यास कार्यों के लिए अधिकारियों से नहीं ली गई थी मंजूरी-लोगों में हो रही चर्चा ;

महामहिम राष्ट्रपति का राउरकेला आगमन

रामप्रवेश चौधरी : ( संवाददाता )  के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ओडिशा के राउरकेला आगमन विभिन्न कार्यों का राष्ट्रपति के हाथों शिलान्यास

 शिलान्यास कार्यों का अधिकारियों द्वारा नहीं ली गई  सरकारी परमिशन  लोगों में हो रही चर्चा


ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला में आज देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन राउरकेला  शहर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया लेकिन जिन कार्यों  का शिलान्यास की गई उसमें सरकारी अधिकारियों का भारी चूक की खबर सुनने को मिली

 आपको बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा शिलान्यास की गई आरजीएच अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का शिलान्यास करना और किसी भी विभागीय कार्यालय से अधिकारी स्वीकृति ना लेना  और विभागीय कार्यालय द्वारा उस पर एक करोड़ 77 लाख का जुर्माना लगा देना  और महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों उद्घाटित  करा देना जिसको लेकर अनेक तरह के सवाल सरकारी विभागीय अधिकारियों पर लग रही है

 आपको बता दें कि विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों स्मार्ट सिटी   राउरकेला आगमन पर की गई जिसमें आरजीएच अस्पताल प्रांगण में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का शिलान्यास किया गया जिसको लेकर अनेक तरह की जनता द्वारा एवं अखबार के माध्यम से खबर छपी है की विभागीय कार्यालय  जिसमें  भूमि अधिग्रहण  एवं अग्नि  विभाग द्वारा ना लेकर और विभागीय जुर्माना लगाने के बाद  महामहिम राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटित कर देना विभागीय कार्यप्रणाली पर अनेक सवाल खड़ी हो रही है जो जांच के विषय है अब देखना यह है कि यह सारी शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई होती है और स्वच्छता के साथ सभी उद्घाटित कार्यों का निर्माण  हो सके फिलहाल इसकी चर्चा खबर छपने के बाद  जोरो से की जा रही है ।
 इस अवसर पर देश के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ स्थानीय सांसद  जोएल ओराम  एवं भाजपा के कई दिग्गज नेता की उपस्थिति  देखी गई ।

 संवाददाता रामप्रवेश चौधरी ओडिशा