बंडामुंडा में चली गोली-एक गंभीर
राजीव कुमार ( संवाददाता )
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले रेलनगरी बंडामुंडा थाना क्षेत्र के भूत बंगला के निकट आज (रविवार) की रात तक़रीबन 9 बजे के करीब टी चिरंजीवी उर्फ माता के ऊपर किसी ने गोली चला दी | गोली घुटने पर लगी है,ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हमले कि वज़ह कोई पुरानी रंजिश है |

घुटने पर गोली लगने कि वज़ह से .वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे आनन् - फानन में पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए इस्पात जेनेरल अस्पताल (आईजीएच) ले जाया गया फिलहाल उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है | स्थानीय पुलिस मामले कि जाँच में जुट गई है |





