पूरे उत्साह के साथ मनाई गई केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस
नितिन सिन्हा (संपादक - खबर सार)
नक्सलीयो का गढ़ माने जाने वाले सुकमा में आज दिनांक 19/मार्च/2023 के दिन 165 वीं वाहिनी के कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार झा के द्वारा के.रि.पु.बल दिवस अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंदेर में स्थित फारवर्ड आपरेटिंग बेस के जवानों के साथ हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर कमांडेंट महोदय के द्वारा कठिन परिस्थितियों में तैनात के.रि.पु.बल के कार्मिकों की सराहना की गई एवं उनका उत्साह वर्धन किया गया ।इसके साथ ही इस मौके पर उनकी तरफ से 165 बटा० के सभी कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
वहीं *165 वीं वाहिनी मुख्यालय में भी के.रि.पु.बल दिवस पूरे उत्साह एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पवन कुमार, उप कमांडेंट- 165 वीं वाहिनी के.रि.पु.बल ने क्वार्टर गार्ड में सलामी ली। साथ ही सभी कार्मिकों को आज के दिन के महत्व को भी समझाया।
उन्होंने के.रि.पु.बल की वीरगाथाओं को दोहराने के साथ जवानों को हर परिस्थितियों का मुकाबले लिए हमेशा रहने हेतु प्रेरणा संदेश दिया।
उनके उद्बोधन के बाद आज के अवसर पर जवानों के बीच दो टीम बना कर एक बाँलीबाल मैच खेला गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और बडा खाना का आयोजन भी किया गया था। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम को लेकर बल के जवानों का उत्साह और खुशी दोनो देखने को मिली।।





