पानी बह गई अस्थायी पुल
राउरकेला-जरईकेला मुख्य मार्ग पर स्थित भालूलता के निकट पुराने पुल को तोड़ कर नया पुल बनाया जा रहा है जिसके लिए एक वैकल्पिक अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था, जिससे होकर राउरकेला-जरईकेला के बीच यातायात हो रहा था। आज गुरूवार के दिन सुबह 10 बजे के आसपास बरसात के पानी के साथ यह पुल बह गया। पुल के बह जाने से मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। राउरकेला-जरईकेला के बीच यात्रा करने वाले लोग विभिन्न गाँवों से होते हुए लम्बी दूरी तय कर यात्रा कर रहे है।





