पंचायत समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय में महाआकाश सप्ताह 2026 मनाया गया
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
पंचायत समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय लाइकेरा भारतीय महाकाश सप्ताह 2026 मनाया गया। झारसुगुड़ा जिला पंचायत समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय लाइकेरा भारतीय महाकाश सप्ताह 2026 मनाया गया। इस साल का मुख्य बिषय शिक्षा और शोध था। इस कार्यक्रम में रसायन विज्ञान के शिक्षक सुदीप कुमार पुरोहित ने मुख्य वक्ता के तौर पर हिस्सा लिया और महा आकाश विज्ञान का गुरूत्व भारत के महा आकाश विज्ञान का शोध कार्यक्रम की टीम और भारतीय महा आकाश विज्ञान की विशेषता, और इस क्षेत्र में छात्रों के लिए मौजूद अलग अलग मौकों के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। और महाआकाश विज्ञान पर ज्ञान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन अर्थनीति के अध्यापक रूद्राक्ष प्रधान ने किया। और अंग्रेज़ी के अध्यापक चंद्रीका माझी धन्यवाद ज्ञापन किया।





