नवीन सरकार पर जमकर वर्षे अमित साह कहा आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रही है

नवीन सरकार पर जमकर वर्षे अमित साह कहा आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रही है

प्रेस विज्ञप्ति : भाजपा 

देश के के न्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार के दिन ओडिशा के राउरकेला स्मार्टसीटी में आयोजित जनसभा को सांबोदित करतेहुए ओडिशा की बीजद सरकार पर केन्द्र सरकार की योजनाओां को प्रदेश में लागू करने को लेकर जमकर निशाना साधा। 
कार्यक्रम के दौरान मांच पर सुंदरगढ़ लोकसभा प्रत्याशी जुएल ओराम, विरमित्रापुर विधायक शांकर ओराम, राउरकेला विधायक प्रत्याशी दिलीप राय और रघुनाथपल्ली विधायक प्रत्याशी दुर्गा तांति सद अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा अबतक देश में हुए 4 चरणों के चुनाव में 270 सीटें पार करके 400 की ओर बढ़ रही है। इस बार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनानेके साथ-साथ ओडिशा में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार ओडिशा में बड़ा परिवर्तन होनेवाला है, लोकसभा में15 से ज्यादा साांसद और विधानसभा में75 से ज्यादा विधायकों के साथ ओडिशा का भाग्य संवरने वाला है। यह चुनाव माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
 को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनानेका, देश के अर्थ तंत्र को संवारने का है
3 करोड़ लखपति दीदी बनानेका, 3 करोड़ गरीबों को घर देने का और ओडिशा में विकास के युग का आरंभ करनेका चुनाव है।
श्री शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी  ने 70 वषों तक राम मंमदर के मुद्दे को अटका कर रखा था लेकिन देश की जनता ने दूसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया तो 5 ही वषों में श्रीराम जन्मभूमी का भूमी पूजन हुआ और भव्य श्री राम मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है। जब पूरा देश राम उत्सव मना रहा था, तब बीजद की सरकार ओडिशा को उत्सव मनाने से रोक रही थी। 

राम उत्सव मनानेपर रोक लगाने वालों को ओडिशा की जनता वोट नही देगी।

उन्होने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए काग्रेस को आडे़ हाथों लिया और कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 70 वर्षों से देश का नासूर बनी हुई थी धारा 370 को समाप्त करके देश से आतंकवाद को समाप्त कर दिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा और देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प लिया है।
संस्कृति और गौरव को समर्थन करने का चुनाव है। माननीय प्रधानमंत्री ने ओडिशा की
आदीवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया है, अब तक काांग्रेस पाटी ने कभी कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बनाया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारित मंत्री ने आगे कहा दिल्ली में आयोजित जी-20 में विश्व भर से आए नेताओं के लिए सजाए गए स्वागत समारोस में ओडिशा के कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर लगाया गया था। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस तस्वीर को लगाकर ओडिशा को पूरे विश्व में प्रसिद्ध करनेका काम किया है।
जबकि बीजद सरकार ओडिशा के गोरव को दिन-प्रतिदिन अपमानित कर रही
है। बीजद सरकार आस्था और श्रद्धा के केंद्र भगवान जगन्नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के नाम पर उसका अपमान कर रही है। ओडिशा की जनता और महाप्रभु के करोडो़ भक्त आज रत्नभंडार की चाबियों
का रहस्य जानना चाहतेहैं। नवीन सरकार रत्न भंडार की असली चाबियां कहां हैं और
नकली चाबियों से रत्न भंडार खोला गया या नहीं? जांच आयोग
की रिपोर्ट नवीन सरकार क्या सार्वजनिक करेगी? भाजपा सरकार तीन महीने के
भीतर रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर देगा।
श्री शाह ने कहा यह 25 वर्ष ओडिशा में शासन करने वाली बीजद सरकार का अंतिम वर्ष है। इन 25 वषों ने ओडिशा को 50 वर्ष पीछे धकेल दिया है। पश्चिमी क्षेत्र के साथ ओडिशा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। आज भी प्रदेश के 27 लाख परिवारों के पास पक्का घर नही है, 26 लाख लोगों के घर
में नल से जल की सुविधा नही है, 6 हजार 412 गाँवों में पक्की सड़क नही है, ओडिशा के लोगों की आय देश में
सबसे कम है। ओडिशा की जनता भाजपा की सरकार बना दे तो इन परिवारो को पके घर मिलेगें, नल
से जल मिलेंगे , पक्की सड़कें बनेगी और किसानो का धान 3100 रुपए क्विंटल के भाव से सरकार खरीदेगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में गरीबों को देय मुक्त इलाज के दलए 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दे रहे हैं। ओडिशा की जनता भाजपा की सरकार बना दे तो 3 महीने में आयुष्मान
भारत के तहत इलाज का खर्चा देने का काम भाजपा सरकार करेगी। ओडिशा में नवीन बाबू की सरकार झोला सरकार है,  आदरणीय प्रधानमंत्री गरीबों के लिए 5 किलो अनाज
दे रहे है, नवीन सरकार उस पर अपना झोला लगाकर गरीबो को देते हैं। नवीन झोले को नहीं
खाया जाता, अनाज तो नरेन्द्र मोदी ही दे रहे हैं। और जरा भी शर्म है तो झोले की जगह दो किलो चावल दे दो।