दिखावे की बस्तु बनकर रह गया पुल
झरिया (छोटी नदी) पर बना ऐसा एक पुल जो मुख्य सड़क से जुदा है,इस पुल का निर्माण बर्षो पहले संपन्न हो चुका है पर किसी कारणो से इस पुल को मुख्य सड़क से जोडा़ न जा सका।यह पुल केवल दिखावे की बस्तू बनकर रह गया है।
यह पुल सोरडा़ पंचायत के कातेपुर अंचल में चाटा चौक से कातेपुर बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले झरिया के ऊपर बना है।
इस पुल का निर्माण कार्य बर्षो पहले पूरा हो चुका है, पर किन्हीं कारणों से इस पुल को मुख्य सड़क से संयोग नही किया जा सका। यहाँ पूरी तरह से सरकारी पैसो की बर्बादी साफ झलक रही है।





