तेतेरकेला नदी में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव
बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले तेतेरकेला ग्राम पंचायत से होकर गुजरनेवाली कोयल नदी से आज 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह शव तेतेरकेला ग्राम निवासी जीतेंद्र प्रधान उर्फ जीतू (35),पुत्र स्वर्गीय कन्हाई चरण प्रधान का था। यह व्यक्ति कल से नदी में डूबा हुआ था, पर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। रात में उसके घर ना लौटने और नदी किनारे उसकी सायकिल देखकर लोगों को शक हुआ और इसकी सूचना बिसरा थाना एवं बिसरा दमकल कार्यालय को दी गई। सूचना पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कडी मेहनत के बाद जीतेंद्र प्रधान उर्फ जीतू के शव को ढूंढ निकाला। इस खबर से तेतेरकेला ग्राम पंचायत अंचल में मातम पसर गया।





