तालचेर में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर शहर में सभी नालों और सीवरों की सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। शाम होते ही मच्छरों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाती है, जिससे शहरवासियों को परेशानी होती है। वही शहरवासीयो का आरोप है कि तालचर नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है नालीयो में नियमित रूप से ब्लीचिंग नहीं होती है। नगर पालिका के पास साधन होने के बावजूद भी ब्लीचिंग नहीं हो रही है। इसी तरह, माशटेल मशीनें हैं लेकिन माशटेल नहीं की जा रही हैं। शहरवासियों ने शिकायत की है कि डेंगू के खतरे से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है। राजस्व भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन इस पुराने साधन की अनदेखी क्यों की जा रही है? यह बुद्धिजीवी हलकों में सवाल उठया जा रहा है। आरोप है कि यहां आने वाले उच्चाधिकारी लोगों के हितों की परवाह किए बिना अपने स्वार्थ से जुड़े होते हैं।





