तालचेर ट्रक मालिक संघ का चुनाव परिणाम
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर ट्रक मालिक संघ द्वारा लिए गए पूर्व निर्णय के अनुसार चुनाव बीते कल की सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हो गई।
इस चुनाव में कुल मतदाताओ की संख्या सूची के अनुसार 1,236 है, जबकि संघ चुनाव में केवल 977 लोगों ने ही मतदान किया है।
चुनाव के दौरान देखा गया कि प्रचंड़ गर्मी के बावजूद महिला व पुरुष ट्रक मालिकों ने खुद ही मतदान कराया है। मतगणना दूसरे दिन की सुबह 10:00 बजे शुरू हुई और रात 8:00 बजे समाप्त हुई। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि अरविंद भूतिया को नवनिर्वाचित अध्यक्ष, टुकना स्वांई को कार्यवाहक अध्यक्ष और रतन कुमार शतपथी को संपादक चुना गया है।
हालांकि, आज इसकी अनौपचारिक रूप से घोषणा की गई, लेकिन संघ ने कहा कि कल औपचारिक रूप से घोषित होने वाले नवनिर्वाचित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जाएगा।





