डीजल चोरी के आरोपी को कोर्ट चालान किया गया

डीजल चोरी के आरोपी को कोर्ट चालान  किया गया

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

इन दिनों तालचेर में चोरी की घटनाएं मीडिया की सुर्खियाँ बनी हुई हैं। कोयला खानो में कोयला, वाहनो से मोबिल, डीजल, बैट्री आदि चोरी की घटनाएं अक्सर सूनने को मिलती रहती है। 
इसी क्रम में आज फिर डीजल चोरी की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह पुलिस गश्त पर थी, गश्ती के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस उसे रोककर पूछताछ करने लगे, पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति का नाम जीतू साहू , उम्र 35 वर्ष ,निवासी वूरूकुना ग्राम है। 
उसके पास से 150 लीटर डीजल बरामद हुई है। जीतू साहू पर केश नंबर 199/22 में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट चालान कर दिया गया है। 
इस चोरी को लेकर सामल थाना अधिकारी जे.के सिंह का कहना है कि यह डीजल इसके पास कहाँ से और कैसे आया इसकी जाँच की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जाँच जारी है।