ट्रेन के ठहराव के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
राज्य के मुख्यमंत्री और 5टी सचिवों द्वारा तालचेर मेडिकल कॉलेज को अक्टूबर माह से आरम्भ होने की घोषणा के बावजूद आरम्भ न होने से नाराज तालचेर वासीयों का कहना है कि तालचेर के लोगों से किए गए झूठे वादे व्यर्थ साबित हुए हैं।
इसके अलावे राष्ट्रीय राजमार्ग को 4 लेन बनाने के लिए और घंटापाड़ा से हांडीधुआ ओवरब्रिज का निर्माण की अवस्था यह है कि आज 7 साल पूरा हो चुका है,पर इन सात सालों में ओवरब्रिज के केवल 7 पिलर ही बन पाए है। तालचेर में कई ट्रेनो के ठहराव की भी मांग हुई थी। पर यह भी न हो सका।
तालचेर रेलवे स्टेशन में सभी ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर की परिक्रमा कर शहर के विकास में बाधक तीन लोगों केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र प्रधान,विधायक ब्रज किशोर साहू, सासंद महेश साहू का कुश पुतलिका उपजिलापाल के कार्यालय के सम्मुख दहन किया।
इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार बेहरा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल करने में,पीसीसी कार्यकारी सदस्य राजकिशोर साहू, जिला महासचिव बीरबर साहू, जिला संपादक प्रदीप महरना, सेवा पार्टी के राज्य संपादक संजीव नायक, जिला सेवा पार्टी अध्यक्ष सौम्या संजीव मिश्रा, गांडू परीडा, गणपति साहू, आनंद प्रधान आदि लोगों की मुख्य भूमिका रही।





