ट्रेन की चपेट में आकर तीन गायो की मौत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित कलूंगा रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन की चपेट में आकर तीन गायो की मौत हो गई।
सुंदरगढ़ जिला के कलूंगा रेलवे फाटक के नजदीक कल अचानक ट्रेन के संपर्क में आने से 3 गौ माता की कटकर मौत हो गई, इस घटना की जानकारी लगने पर बजरंग दल की टीम घटनास्थल पहुंचकर तीनो गायो की शव को एकत्र कर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।
यह घटना कलूंगा रेलवे फाटक के करीब खंभा संख्या 425/36 के निकट घटी थी जिसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उठाकर उसकी दाह संस्कार की कुछ लोगों का कहना है कि जानवर पालने वाले जानवर को आवारा ही छोड़ देते हैं जिससे इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिलती है यह घटना भी उसी की देन है जहां एक साथ तीन गायों की रेल से कटकर मौत हो जाना मानव जाति के लिए बहुत ही निंदनीय है।
स्थानीय लोगों ने बजरंग दल की टीम को रेलवे ट्रैक से गौमाता का शव को दफनाने एवं अंतिम संस्कार करने पर सराहना की है।





