ट्रक पार्किंग स्थल में तब्दील होता राष्ट्रीय राजमार्ग 149

ट्रक पार्किंग स्थल में तब्दील होता राष्ट्रीय राजमार्ग 149

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर: तालचेर शहर के बीच से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 पर पिछले दो दिनों से कोयला लदा ट्रक कतार में खड़ा होने से तालचेर क्षेत्र में चिंताजनक 'स्थिति पैदा हो गई है।  बअँरपाल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 पर एक ट्रक दुर्घटना में स्कूल के छात्र की मौत होने के बाद, स्थानीय निवासियों और स्कूली छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया फलस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था। आगे से ऐसी दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से 55 नंबर राजमार्ग पर नो-एंट्री लगाने का आश्वासन मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।  अब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 पर नो इंट्री लगाए जाने के कारण, तालचेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 के दोनों किनारों पर ट्रकों को दो- तीन कतारो में,कतार बद्ध तरीके से खड़ा किया जाता है। ट्रको के दो तीन कतार लगने से सड़क सकरी हो जाती है।जिससे सड़क से गुजरने वाले दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया (कार, टैक्सी) वालो के समक्ष इस राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ट्रको के बीच से सकरी सड़क पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नही है। 

तालबेड़ा से लेकर चंईपाल पुल तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों कोयला लदे ट्रक दो-तीन लाइनों में घंटों खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है,जिससे लोग इस सड़क पर मोटरसाइकिल और कारों का चलना मुनासिब नहीं समझते हैं।  हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लाईन बनाने के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा नहीं हो सका है।  विभिन्न हलकों में यह दावा किया जा रहा है कि यदि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को तत्काल चार लेन सड़क में तब्दील कर दिया जाये तो कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, तालचेर से जहां सरकार करोड़ों रुपये का राजस्व ले रही है, वहीं ,दशकों से यातायात व्यवस्था एक समस्या बनी हुई है। क्षेत्र वासी वाहनो की बढ़ती संख्या से दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि और अंचल में उडते धूल और धुएं से त्रस्त हैं।