झाड़ियों में लगी आग
राजीव कुमार ( संवाददाता )
बिसरा - सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले बिसरा ब्लाक के बिसरा चेक गेट के पास जिओ ऑफिस के समीप सड़क किनारे के झाड़ियों में आज अचानक आग लग गई |
झाड़ियों में लगी आग देख कर स्थानीय लोंगों ने अग्निशामक बिभाग को सूचित किया | तत्काल कारवाई करते हुए अग्निशामक दल ने आग पर काबू पा लिया |
प्रत्यक्षदर्सीयों के अनुसार समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आस-पास के रिहाइसी इलाकों में फ़ैल सकती थी | बिसरा अंचल में इस वर्ष दो महिनो के भीतर आगजनी कि कई घटनाएँ हो चुकी है |
इससे पहले मस्जिद चौक के पास दो बार आगजनी कि घटना हो चुकी है ,पहली बार झाड़ियों में आग लगी थी और दूसरी बार ट्रांसफार्मर में |
बिसरा के आस-पास के क्षेत्रो में डरइकेला के झाड़ियों और कुकड़ा फाटक मे रेलवे के इलेक्ट्रिक सब स्टेशन में भी आग लग गई थी | इन सभी जगहों पर हुई आगजनी कि घटना को समय रहते काबू करने में स्थानिये अग्निशामक दल ने बखूबी कामयाबी पाई है |





