जरा याद करो कुर्बानी
गलवान के शहीदों की तीसरी पुण्यतिथि
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
आज से ठीक तीन साल पहले भारत-चीन सीमा के पास गलवान घाटी में चीनी सेना से हुए विवाद में करीब 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. जिनमें से 17 जवान बिहार रेजीमेंट के थे।। चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने के दौरान हुई इस घटना में दोनों तरफ से जवान आपस में जमकर भीड़ गए थे।। जिसमें 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गवां दी थी. वहीं हमारे जवानों ने अपनी संख्या से दोगुने मतलब 42 चीनी सैनिकों को मार गिराया था।
यह घटना 15 जून 2020 की रात गलवान घाटी में घटित हुई थी। आधिकारिक रूप से इस घटना में शहीद जवानों की प्रमाणित सूची 17 जून 2020 मतलब आज के दिन ही सार्वजनिक की गई थी। इस खूनी झड़प में शहीद हुए देश के उन वीर सपूतों को तो वापस लाना संभव नहीं है.मगर उनकी वीरता और बलिदान को याद करते हुए हम उन्हे हर साल हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अवश्य दे सकते हैं.आइए हम सब शहादत को सम्मान देने की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखें।।
गलवान के जांबाज बलवानों को सादर नमन... जय हिंद की सेना।





