जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरफ्तार
इन दिनों बिसरा अंचल में जमीन की दलाली एवं फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन कब्जा करने, दूसरे की जमीन को किसी तीसरे को बेचने के कई मामले सामने आ चुके है।
ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है, भूमि घोटाला मामला में बिसरा थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 177/24 के संबंध में सुरेंद्र बड़ाईक नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसने जमीन के सह-स्वामी का नकली अंगूठा लगाकर बिक्री विलेख तैयार किया था, शेष जांच जारी है।





