चोरी की घटनाओं से त्रस्त है तालचर के चालक

थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर चोरी की घटनाओं का होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े कर रहा है

चोरी की घटनाओं से त्रस्त है तालचर के चालक

 अनुराग आचार्य (संवाददाता)

अनुगुल जिला मे़ स्थित कोयलाचंल तालचर मे़ं चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। चोरी की घटनाओ को अंजाम देनेवाले चोरो का पुलिस की चंगुल से बाहर होना लोगो की चिंता बढ़ा रही है।
बीते रात तालचर प्रखंड़ अंतर्गत आने‌वाले तालवेड़ा,बांकोधरा,बाईपास चौक  से होते हुए जानेवाली कोलकरिड़ मार्ग पर कुछ असमाजिक तत्वो ने कोयला लदी खडी़ वाहनो‌ से बैटरी,डीजल,सटेपनी आदि चोरी कर ले गए।
इसी तरह महाविद्यालय के पास खडी़ चरपहिया वाहन टाटा एसी से मोबाईल और बटुआ चोरी होने की खबर प्रकाश मे़ आई है।
 उल्लेखनीय है कि कोलकोरीडोर मार्ग पर कोयला लेने के लिए सैकडो़ ट्रक कतारबद्ध होकर खडी़ रहती है,इन गाडियो से योजनाबद्ध तरिके से चोरो द्वारा रात्री के समय मौका पाकर डीजल,बैट्री,स्टेपनी व अन्य सामग्री उडा़ ली जाती है।
इतना ही नहीं चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि दिन‌ के समय भी चोर उचक्के बल प्रयोग कर छिनताई करने से पिछे नहीं हट रहे हैं। ऐसी ही एक घटना कालेज के पास घटित हुई है जहां पावरोटी सप्लाई करने वाली वाहन चालक से मारपट कर उसका मनीपर्स, मोबाइल,और दस हजार रूपये लूटकर ले गए,चालक चोरों का पीछा ना कर पाए इसके लिए चोरों ने उसके वाहन की चाभी भी  निकाल लें गए।
वाहन चालक से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर घटना के समय उसी मार्ग से होते हुए एक पीसीआर वैन‌ गुजर रही थी जिसमें बैठे पुलिस कर्मियों को चालक ने घटना की जानकारी देनी चाही पर पुलिस कर्मी उसकी बातो को अनसुनी करते हुए उसके वाहन‌ को एक ओर धकेल‌ कर आगे निकल गए। लोगों द्वारा 
ऐसे कई शिकायतें थाने में दर्ज कराई गई है,पर पुलिस की नाकामी की वजह से चोरो‌ के हौसले बुलंद है।
वाहनो से बारंबार हो रही चोरी के लिए वाहन चालकों ने उस मार्ग पर स्थित चाय दुकान के दुकान दार का हाथ होने की आशंका जताई है।
लोगों ने रास्ता किनारे से हो रही चोरीयो‌ के पिछे किसी बडे़‌ रैकेट का हाथ होने की आशंका जताई है।
थाना से महज एक किलोमीटर के फासले पर स्थित कोयलरी बाईपास मार्ग में आएदिन इस तरह की घटानाए़ं होना और इन घटनाओं की खबर पुलिस को ना होना कई तरह के प्रश्नो को जन्म दे रही है।