चार जुआरी को चेतावनी देकर छोडा़ पुलिस ने

चार जुआरी को चेतावनी देकर छोडा़ पुलिस ने

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़: रायगढ़ के चाँदनी चौक फौजदार पाडा़ में पुलिस ने दबिस देकर जुआडियों को गिरफ्तार किया। मौके का फायदा उठाकर कुछ जुआडी़ भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस द्वारा पकडे गये जुआडियों में  अशगर खान, पिता ताज खान उम्र 40 वर्ष, कार्तिक यादव, पिता केशव यादव उम्र 54 वर्ष, बाबूलाल देवांगन, पिता जयराम देवांगन उम्र 45 वर्ष, अकबर खान, पिता गुलाब खान उम्र 40 वर्ष है। ये सभी रायगढ़ के फौजदार पाडा़, चांदनी चौक के रहने वाले है। मौके पर पुलिस ने 930 रूपये एवं ताश जप्त की है।

पकड़े गए जुआरियों को पुलिस ने भविष्य में जुआ खेलते पकड़े जाने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने की कड़ी चेतावनी देकर नीजी मुचलके पर छोड़ दिया ।