ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
डान्डजमिरा ग्राम पंचायत के ग्राहक सेवा केंद्र में ओडिशा दिवस की रात हुई चोरी
गंगाधर ( संवाददाता )
बडगांव - ओडिशा में सुंदरगढ़ जिला के डान्डजमिरा गाँव में चूड़ामनी बेहरा द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में उत्कल दिवस की रात चोरी हो गई |
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चूड़ामनी बेहरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली अप्रैल की शाम कार्यालय कार्य समाप्त कर तक़रीबन पांच बजे कार्यालय को बंद कर अपने घर चला गया था | दुसरे दिन २ अप्रैल को रोज़ कि तरह ही जब सुबह अपने ग्राहक सेवा केंद्र ,कार्यालय में गया तो चोरी होने का पता चला |
चूडामनी के ग्राहक सेवा केंद्र से बेटरी,प्रिंटर,ज़ेरॉक्स मशीन,एटीएम कार्ड स्वीप मशीन किसी आज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है | चोरी हुई सामान की किमत लगभग ५५००० बताई जा रही है |
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक चुडामनी ने इस बाबत स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत दी है | दी गई शिकायत कि तर्ज़ पर स्थानीय पुलिस जाँच-पड़ताल में जुट गई है |





