गायत्री मंदिर में नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

गायत्री मंदिर में नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर के गायत्री मंदिर में नौ कुंडीए महायज्ञ का आयोजन किया गया है। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली यह यज्ञ कोविड़ के कारण दो वर्ष के लिए स्थगित किया गया था।

कोविड़ के कारण लगाई गई पाबंदी के बाद इस वर्ष 2022 के अंतिम महीने में नौ कुंडीए महायज्ञ किया जा रहा है। इस महायज्ञ को पूरा करने के लिए महिलाओं ने बाबा तालाब से कलसो में पानी भरकर शहर की परिक्रमा करते हुए माता गायत्री मंदिर तक पहुँची और इस तरह महिलाओं द्वारा महायज्ञ को आरंभ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
कलस यात्रा की समाप्ति के उपरांत सभी उपासको ने मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किया।