गरीब मेधावी छात्रों को मिली लायंस क्लब की सहायता
लखन लोहार (संवाददाता)
बंडामुंडा़ के बी सेक्टर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के आठ मेधावी छात्रों को राउरकेला लायंस क्लब के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
आर्थिक सहायता पाने वाले छात्र पढ़ने में मेधावी है ,पर इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पठन-पाठन में अर्थ की वजह से रूकावट ना आए इस बात को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने इन छात्रों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी ऐसे छात्रों के लिए मदद का आश्वासन दिया।
स्कूल प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब का धन्यवाद किया।





