किराएदार द्वारा फर्जी तरीके से घर हड़पने की कोशिश भाजपा कार्यकर्ताओं पर सहायता करने का आरोप

किराएदार द्वारा फर्जी तरीके से घर हड़पने की कोशिश भाजपा कार्यकर्ताओं पर सहायता करने का आरोप

नवीन गुप्ता (संवाददाता) 

लाठीकटा प्रखंड में फर्जी तरीके से किराएदार द्वारा घर हड़पने का एक मामला सामने आया है। बेईमानी के इस कार्य में भाजपा नेताओं पर  किराएदार को सहायता करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में  लाठीकटा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाठीकाटा प्रखंड़ के सुरेंद्रन नायर नामक एक व्यक्ति जो ओरिण्ड कारखाने का पूर्व कर्मचारी है, इन्होने समाजसेवी संगठन सेव ओडिशा के सभापति नवीन गुप्ता से संपर्क कर उन्हें अपनी आपबीती सुनाई,  की उनके साथ लाठीकाटा बीजेपी नेत्री (मण्डल सभापति ) पिंगला सिंह व उनके पति करम पाल सिंह के द्वारा धोखाधड़ी किया गया है, और उनके ओरिण्ड कॉलोनी स्थित मकान  "क्वार्टर नंबर A-23" को जबर दखल कर वे लोग गैरकानूनी तरीके से रह रहे है, इतना ही नहीं सिंह दंपती द्वारा उनके निजी सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया है,सिंह दंपती अपने को बीजेपी राजनितिक दल मे जुड़े होने व खुद को बीजेपी नेत्री होने का धौंस दिखा कर गृह स्वामी को धमकी दे रहे है।

मामला की गंभीरता को समझते हुए सेव ओड़िशा संगठन के सभापति नवीन गुप्ता के नेतृत्व मे सेव ओड़िशा संगठन के उपसभापति अशोक गिरी, कानूनी सलाहकार राजेश कनन, भाजपा युवा नेता बापी रॉय एवं समाजसेवी कैलाश तांती फौरन लाठीकाटा पहुंच कर इस मामले मे पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला की  सुरेंद्रन नायर ने क्वार्टर संख्या A23 को एक किराएदार ( करम पाल सिंह ) को मासिक दो हजार रुपया किराया के हिसाब से कुछ कमरा किराए में दिया था,इस मकान में दो और कमरे थे जिनमें गृह स्वामी रहते थे। 

गृह स्वामी सुरेंद्रन नायर और सिंह दंपती के बीच सन् 2019 मे 11 महीने के लिए घर के कुछ हिस्से को किराए में लेने के लिए करार हुआ था। दोनो के बीच हुए करार के तहत करंपल सिंह को किराया मे कमरा देने के बाद सुरेंद्रन नायर केरल में रह रहे अपने परिवार के पास चला गया था। इसी बीच कोविड को लेकर देश में एक दूसरे राज्य में यात्रा करने पर रोक लगा दी गई थी। कोविड़ की वजह से हुई बंदी और अस्वस्थता की वजह से सुरेंद्रर नायर लाठीकटा स्थित अपने घर में न आ सका । इसका फायदा उठाकर किरायेदार ने घर का बिद्युत संयोग  फ़र्ज़ी तरीके से अपने नाम करवा लिया। 29 अक्टूबर, 2023 को जब श्री नायर अपने लाठीकाटा स्थित घर आया तो पता चला की श्री नायर स्वयं जिन दो कमरो में रहा करता था, उन दोनों कमरों का ताला तोड़ कर किरायेदार द्वारा घर सम्बन्धी दस्तावेज, अन्य कीमती दस्तावेज,और नायर परिवार का की निजी बस्तुएं चोरी कर ली गई है। और जब श्री नायर ने किराएदार को अपना घर खाली करने के लिए कहा तो किराएदार सिंह दंपती ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 

इस बात की शिकायत लेकर श्री नायर जब स्थानीय थाने में गया तो किराएदार द्वारा भाजपा नेताओ के सहयोग से उसपर दबाव बनाया गया।  दुःखी हो कर श्रीनायर ने सामाजिक संस्था सेव ओड़िशा से संपर्क किया जिसके बाद समाजसेवीयो के आगे आने के कारण लाठीकटा थाने में किराएदार पर धारा, 420, 406, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ। जानकारी मिली है की पिंगला सिंह भाजपा पार्टी में मण्डल सभापति है और अपने कुछ अन्य करीबी भाजपा कर्मीयों की सहायता से अवैद्य तरीके से सुरेंद्र नायर का घर हड़पने की शाजिस को अंजाम दिया है।  भाजपा कार्यकर्ताओ कि इस हरकत से एक ओर जहाँ पार्टी बदनाम हो रही है, वही दूसरी ओर लोग भाजपा के प्रति विश्वास खोने लगे है।