कांटे की टक्कर में उडसू की टीम महज एक गोल से बिजयी

कांटे की टक्कर में उडसू की टीम महज एक गोल से बिजयी

बिसरा मीनी स्टेडियम में दो दिवसीय प्रखंड़ स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन मैच आज झीरपानी और उडसू पंचायत के टीमों के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले 14 ग्राम पंचायतो के 14 टीमों ने भाग लिया था। 
झीरपानी की टीम संतोषपुर की टीम को सेमिफाइनल में एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर अंतिम मैच के लिए चुनी गई । वही उडसू की टीम सेमिफाइनल में बडबंबुआ की टीम को 2 गोल से पराजित कर अंतिम मैच के लिए चुनी गई।

कुल 14 टीमों में अंतिम और निर्णायक मैच खेलने के लिए झीरपानी और उड़सू पंचायत की टीम बाकी टीमों को हराकर मैदान में उतरी। 
दोनो टीमें मज़बूती से मैदान में अपने अंतिम समय तक बेहतर प्रदर्शन करते हुए डटे रहे। दोनो ही टीमें अंतिम समय तक कोई गोल ना कर सकी। 
बिजेता का निर्णय करने के लिए प्लेन्टी साॅट कराया गया। जिसमें दोनो टीमों ने एक दूसरे पर तीन तीन गोल दागे और एक बार फिर मैच ड्रा पर था। कोई निर्णय ना होने की स्थिति में गोल्डन प्लेन्टी साॅट कराया गया जिसमें एक बार फिर दोनो टीमों की ओर से बराबर गोल किए गए। 
पुनः एक बार फिर से इसे दोहराया गया जिसमें उडसू पंचायत की टीम से स्वदीप ओराम (जर्सी नंबर 10)ने झीरपानी के खिलाफ एक गोल दाग कर अपनी टीम को बिजयी बना दिया। 
बिजेता टीम को ₹20,000 नगद व ट्रॉफी और एक फुटबाल किट देकर सम्मानित किया गया। वही उप बिजेता टीम रही झीरपानी को ₹10,000 नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। 
इस मैच को सफलता पूर्वक नियमबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए रैफरी महेश मुंडारी, मुकेश महतो, शनिका ओराम, अनिल माहतो, सुरेश एक्का को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। 
फुटबाल मैच के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने जिले को खिलाड़ीयो का गढ़ बनाने की बात कही उन्होने पत्रकारो के प्रश्नो का उत्तर देते हुए कहा कि मैं वह दिन देखना चाहता हूँ जब विश्व कप में 75% खिलाड़ी हमारे जिले के होंगे। 
सम्मानित अतिथियो में बिसरा प्रखंड़ के प्रखंड़ विकास अधिकारी, प्रखंड़ विकास उप अधिकारी, सभी पंचायतो के सरपंच और बिसरा "क" और बिसरा "ख"के जिलापरिषद उपस्थित थे।
इस मैच को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में बिसरा पंचायत के सरपंच सूरज नायक का अहम योगदान रहा। 
किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बिसरा थाना की पुलिस मैदान में बराबर नजरे रखे हुए थी।