एसएचजी समूह की महिलाओं के बीच कृषि उपकरण वितरण किया गया
प्रेस विज्ञप्ति : बीजद बिरमित्रापुर,
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले नुआगाँव प्रखंड़ के बारीलेप्टा ग्रामपंचायत में स्थित रेलापोष ग्राम के मैदान में मिशन शक्ति एवं कृषि विभाग के प्रेमदीप सिंह की अध्यक्षता एवं बीजद कार्यकर्ता महेंद्र बड़ाइक के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में
स्वयंसेवी महिला समुह (एसएचजी) की माताओं के बीच आवश्यक कृषि उपकरण निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि,सम्मानित अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने वाक्तव्य में एसएचजी समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाया एवं महिलाओं तथा युवतीयों के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 70 एसएचजी समूहों की माताओं को विभिन्न कृषि उपकरण निःशुल्क वितरित किये गये।





