एमबीए के छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
एनआईटी राउरकेला के प्रबंधन विद्यालय में नवप्रवेशित एमबीए छात्रों के लिए आयोजित किया गया अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम।
प्रेस विज्ञप्ति - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला,
प्रबंधन विद्यालय (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) , एनआईटी राउरकेला में मंगलवार को नवप्रवेशित एमबीए (बैच 2024-26) छात्रों के लिए एक अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुछ छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए।
इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. चंदन कुमार साहू ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने एमबीए पाठ्यक्रम को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी छात्र प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) और अच्छी नियुक्ति पाने में पीछे न रह जाए। हम अपने संकाय के पूर्ण समर्थन से इसके लिए समर्पित हैं।" प्रोफेसर साहू ने बताया कि एनआईटी राउरकेला का एमबीए कार्यक्रम छात्रों को ‘एक्शन लीडर’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अगले वर्ष कामकाजी पेशेवरों के लिए एक्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम की शुरुआत की भी घोषणा की।
राउरकेला स्टील प्लांट के विद्युत और ऊर्जा विभाग के प्रभारी प्रमुख महाप्रबंधक श्री बी. सुनील कार्थ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ने एमबीए की विविध अनुभव प्रदान करने की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को कॉर्पोरेट जीवन में हमेशा अप्रत्याशित घटनाओं के लिए तैयार रहने को कहा।
कार्यक्रम में राउरकेला स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक (माइंस) श्री आलोक वर्मा ने नए एमबीए छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए चुनौतियों को स्वीकार करने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने असफलता से सीखने, साहसी होने, हार के बाद वापसी करने और हमेशा विनम्र और दयालु रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छा कॉर्पोरेट लीडर बनाने के लिए एक अच्छा श्रोता होना जरुरी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति संस्थान के निदेशक प्रोफेसर के. उमा महेश्वर राव ने छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से नेतृत्व और प्रबंधन के पाठ सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफल लोगों के पास अनूठे चरित्र गुण होते हैं और सच्ची सफलता खुद से खुश होने में है। उन्होंने छात्रों से अपने उद्देश्यों के बारे में स्पष्टता रखने का आह्वान किया।
सत्र का संचालन डॉ. नेविदिता द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मयंक यादव ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर राजीव कुमार पांडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों का परिचय सत्र भी शामिल था, जिसके बाद 69 नवप्रवेशित छात्रों का परिचय हुआ। इसके बाद, विभिन्न कार्यक्रम और खेल आयोजित किए गए ताकि छात्र एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जान सकें। ओरिएंटेशन का समापन प्रबंधन खेलों की एक श्रृंखला के साथ हुआ। इस दौरान प्रोफेसर दिनाबंधु बाग, डॉ. शिगुफ्ता हेना उज़मा, डॉ. मनवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. कुंजा संबाशिव राव, डॉ. दुश्यंत अशोक महादिक, और डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित थे। यह कार्यक्रम नए एमबीए बैच के लिए एक संभावनाशील यात्रा की शुरुआत का प्रतीक था, जो उनके भविष्य के शैक्षिक और व्यावसायिक प्रयासों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है।





