आबकारी विभाग के शक्त कार्यवाही के बावजूद मादक पदार्थो की बिक्री थमने का नाम नही ले रही है
सूत्र: राउरकेला आबकारी विभाग
आबकारी विभाग के शक्त कार्यवाही के बावजूद राउरकेला शहर में मादक पदार्थो की तस्करी / बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है।
देबराज कन्हार उम्र - 28 वर्ष को एक आटो रिक्शा रजिस्टर नंबर ओडी - 14G-6920 में 23.766 किलो ग्राम गाँजा ले जाते समय आबकारी विभाग ने धर दबोचा। इस संबंध में राउरकेला आबकारी थाना में पीआर नंबर 190/2023-24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग द्वारा की गई एक और कार्यवाही में दिनांक 2.9.2023 को राउरकेला रेंज के उत्पाद शुल्क निरीक्षक और सभी अधिकारी और कर्मचारी ओआईसी जरईकेला पुलिस के साथ गश्त और जाँच ड्युटी के दौरान जरईकेला में 12 ड्राम में रखा 3500 किलोग्राम महुआ का जावा जब्त कर मोके पर ही नष्ट कर दिया गया।





