आदिवासी व कांग्रेस नेता जीवनलाल ठाकुर की जेल में संदिग्ध मौत का मामला गरमाया
आदिवासी व कांग्रेस नेता जीवनलाल ठाकुर की जेल में संदिग्ध मौत का मामला अब और भी गरमाता जा रहा है। आदिवासी समाज ने जीवनलाल ठाकुर की संदिग्ध परिस्थिति में जेल में हुई मौत को लेकर निष्पक्ष जांच, व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नौ दिसंबर को बस्तर बंद किया था। जिसका असर पूरे बस्तर में देखा गया।, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी स्वर्गीय जीवनलाल ठाकुर के घर दुखी परिवार की हौसला बढ़ाने, उन्हें संतावना देने एवं स्वर्गीय जीवनलाल ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करने लगातार उनके गृहग्राम मयाना पहुंच रहे हैं ।
ज्ञात हो कि नौ दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी स्वर्गीय जीवनलाल ठाकुर के गृह ग्राम मयाना पहुंचे जहाँ उन्होंने स्वर्गीय जीवन ठाकुर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, और शोकाकुल परिवार के साथ बैठकर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन भी दिया । वहीं आदिवासी समाज के लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले का निष्पक्ष जांच करवाने की मांग कि है । जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को पूर्ण आश्वासन दिया कि वह इस मामले को वर्तमान सरकार को दबाने नहीं देगा जरूरत पड़ने पर वह इस मामले को सदन तक भी लेकर जाएंगे।





